गुड़गांव, फरवरी 23 -- सोहना। गांव खेड़ला में आर्मी से सेवानिवृत्त एक सैनिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक बीमारी की वजह से कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ला निवासी 42 वर्षीय पूर्व सैनिक कृष्ण राघव ने रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने कमरे पर था। उसने सिर पर रिवाल्वर लगाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े। खून से लथपथ अवस्था में कृष्ण को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले साल फरवरी माह में कृष्ण सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटा था। बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। गांव के जतनबीर सिंह ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले वह गांव में घूम रहा था। मधुर तरीके से ग्रामीणों से बातच...