मेरठ, सितम्बर 21 -- पूर्व सैनिक और वीर नारियां हमारे समाज के अंग हैं। हमारी ताकत हैं। भारतीय सेना पर देश को नाज है। ऑपरेशन सिंदूर दुनिया के लिए मिसाल है। पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने सब एरिया की ओर से अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित वेटरंस रैली में यह बात कही। वेटरंस रैली में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां मौजूद रहीं। वीर नारियों को सम्मान देते हुए जीओसी ने वीर नारी ऊषा सहेरावत और आर्ची सिंह से इस वेटरंस रैली का शुभारंभ कराया। रैली का मुख्य उद्देश्य मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ 'कनेक्ट, केयर, शेयर एंड रिजॉल्व' के बंधन को फिर से मजबूत करना। रैली का लक्ष्य पूर्व सैनिकों और 'वीर नारियों' को सशक्त बनाना था, जिसमें उन्हें...