हमीरपुर, फरवरी 3 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर प्रांतीय टीम का गठन किया गया और धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नाल प्रेम प्रताप सिंह रहे। बुंदेलखंड अध्यक्ष कैप्टन श्याम बाबू सिंह मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत कर्नल प्रेम प्रताप सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन की 3 साल पहले नींव रखी गई थी। सेना में अर्जित अनुशासन, त्याग, समर्पण कौशल और राष्ट्रभक्त को सेवानिवृत होने के बाद समाज एवं युवाओं तक पहुंचाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा तथा सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देना एसोसिएशन का मूल लक्ष्य है। सर्व समिति से चित्रकूट धाम से एसजीटी अतुल, बांदा से कैप्टन श्याम किशोर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महोबा और राठ में 25 जनवरी को आयोजित युवा प्रत...