हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह को संगठन का मोमेंटो और बुके देकर पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया। संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी साथ जन समस्याओं से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने हर संभव मदद सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि प्रशासन जनहित में लगातार कार्य करता रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, सचिव ह।कैप्टन अवध कुमार भारती सेवानिवृत, उप सचिव रामनंदन मिश्रा, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्रसाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोप, सचिव नीरज ओझा, सलाहकार शिव शंकर कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...