रिषिकेष, सितम्बर 16 -- आठवीं गढ़वाल रायफल की बटालियन ने युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने सन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बटालियन के जवानों के शौर्य का बखान किया। मंगलवार को रायवाला स्थित मिडवे रिसॉर्ट में 8वीं गढ़वाल रायफल के पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस मनाया। पूर्व सैनिकों ने भारत-पाक युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में 1965 युद्ध में शिरकत करने वाले ऑनरेरी कैप्टन हुकुम सिंह नेगी ने युद्ध के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युद्ध में बटालियन की भूमिका की याद दिलाते हुए कहा कि युद्ध की तश्वीरें अभी भी हमारी आंखों में हैं। श्रद्धांजलि देकर हम अपनों की शहादत को याद करते हैं। संगठन के संरक्षक होशियार सिंह नेगी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, इसलिए हम सबको संगठित होकर रहना है। खतर...