लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण की स्मृति में मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की वीरता को याद करते हुए इसे देश के गौरव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर वीवी जयचंद, श्रीकृष्ण गोविंद, अनिस कांत, शशि देवी, राजेश्वर, होम कुमार, रामासहाय, धूमार सिंह, शशांक कुमार यादव, रामनाथ मिश्र, दिलीप कुमार, वीरभद्र सिंह, रामू बृजेश मिश्र, जगदेव सिंह, भाया देवी, सावित्री देवी, हरपाल ...