मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की भगवानपुर शाखा की ओर से रविवार को मकर संक्रांति मिलन उत्सव का आयोजन भगवानपुर नूनफर स्थित एक निजी स्कूल में किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। उत्सव में शामिल पूर्व सैनिकों के बीच ईसीएचएस से अस्पताल की जानकारी दी गई। उत्सव में डॉ. ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, भगवानपुर शाखाध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा, आनंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, आरडी राय, कृष्णा सिंह, दिवाकर सिंह, रविंद्र ठाकुर, शिवकुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामनरेश ठाकुर, कामेश्वर प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, रणविजय कुमार, रामचंद्र चौधरी, देवेंद्र प्रसाद सिंह, रामनरेश सिंह, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, रामशृंगार चौ...