अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों की शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग की। मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर भी नाराजगी जताई। शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। सदस्यों ने बंदरों का बंध्याकरण कर इन्हें बंदरबाड़ा में बंद करने, विभिन्न जगहों पर टैम्पो के संचालन, पहाड़ों में लघु उद्योग खोलने, सरकारी विभागों के रिक्त पद भरने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने आदि की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...