रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी सैनिक भवन में रविवार को पूर्व सैनिकों की खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुंदर सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी ने कर्नल गोकरण सिंह रौतेला (सेनि.) को संगठन की टोपी और फूल मालाएं पहनाकर सदस्यता दिलाई। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से नए पेंशनर सैनिकों का स्वागत किया जाएगा और वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.