लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। पूर्व सैनिकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से शिष्टाचार भेंट कर उनके नेतृत्व और विधानमंडल की कार्यप्रणाली की सराहना की। भ्रमण के दौरान पूर्व सैनिकों ने विधानसभा परिसर, केंद्रीय कक्ष और सदन का अवलोकन किया तथा संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधानसभा भवन की वास्तुकला, कार्य संचालन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। सतीश महाना ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके त्याग और समर्पण से राष्ट्र गौरवान्वित होता है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओ...