महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, हिटी। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को सुना गया। एडीएम ने त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। पूर्व सैनिकों ने भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, सड़क निर्माण एवं अवैध अतिक्रमण आदि के मामलों को रखा। एडीएम ने कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.