शामली, मई 29 -- बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धुओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों को सुनते हुये उनकी समस्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्य रूप में भूमि, संबंधी आदि शिक़ायते बतायी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। बैठक में पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.