रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर माह बैठक आयोजित कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में पूर्व सैनिक संगठनों ने शहीद स्मृति द्वारों के रख-रखाव, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, अन्य राज्यों से लाइसेंस ट्रांसफर और सैनिक मिलन केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में स्थित स्मृति द्वारों की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। वहीं, ब्लॉक स्तर पर सैनिक मिलन केंद्र हेतु निःशुल्क भूमि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.