बरेली, मई 15 -- बरेली। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सरकार और प्रशासन को बधाई देने पूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व सैनिकों ने प्रशासन को जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनन ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकवाद के आकाओं के सीने पर चोट पहुंचाई है। एटीएम सिटी ने भी पूर्व सैनिकों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी सेवा लेने की बात भी कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.