मऊ, जनवरी 31 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों द्वारा एक-एक करके अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी भूतपूर्व सैनिक जब वह अपना कार्यकाल पूर्ण कर अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटे तो उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायतों का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी शिकायतों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए एवं उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार एवं बिना किसी भेदभाव से करने का आश्वासन भी दिया। शिकायत करने ...