हाजीपुर, मार्च 29 -- जंदाहा। संवाद सूत्र जंदाहा थाना के चकवाजो मलाही गांव में पूर्व से दर्ज मुकदमा उठाने से इनकार करने पर पूर्व से घात लगाए लोगों द्वारा रास्ते में घेर कर एक व्यक्ति के साथ मारपीट एवं लूटपाट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। इस मामले में जख्मी रघुनाथ सिंह ने अपने ग्रामीण निर्मल कुमार, दीपक कुमार, मीना देवी, राहुल कुमार, सीता देवी, पिंकी देवी एवं पूनम देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 19 मार्च को शाम करीब 4 बजे वह इमली चौक से दवा खरीद कर अपने घर आ रहे थे। उसी दौरान ग्रामीण रास्ते में पूर्व से घात लगाए आरोपियों ने पूर्व के दर्ज मुकदमा उठाने की बात को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि मुकदमा उठाने से इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.