रांची, फरवरी 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन विभाग राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नीलामी या आवंटन हो चुके खनन ब्लॉकों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। खनन कार्य का जिम्मा जिस कंपनी या संस्थान को आवंटित किया गया है, उनके साथ बैठक कर खनन कार्य शीघ्र शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि खनन कार्य संचालित करने वाली वैसी कंपनी जो खनन कार्य में रुचि नहीं दिखा रही है, उन्हें स्पष्टीकरण (शोकॉज) कर उनका आवंटन रद्द करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली और फरवरी ...