रुद्रपुर, फरवरी 1 -- खटीमा, संवाददाता। छह कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने रविवार को रेजीमेंट का 86 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान रेजीमेंट जवानों के शौर्य को याद कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टनकपुर रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने कालिका माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रेजीमेंट के बलिदानियों के शौर्य को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन पुष्कर सिंह सामंत ने रेजीमेंट के 1962 में चीन, 1965 व 1971 में पाकिस्तान युद्ध अनुभवों को साझा किया। सामंत ने कहा कि रेजीमेंट ने कई युद्धों में भाग लेते हुए जवानों ने वीरता दिखाई। जवानों की वीरता को देखते हुए रेजीमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.