रांची, अप्रैल 24 -- नामकुम, संवाददाता।भारतीय सेना के भूतपूर्व सेनाध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री जेनरल बीके सिंह बुधवार को सूर्यनगर कॉलोनी, लालगंज, टाटीसिलवे पहुंचे। वे पूर्व कर्नल बीरेंद्र कुमार सिंह के आवास पर पूर्व सैनिकों से मिले। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक संगठित होकर देश निर्माण और विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि सैनिक अपना जीवन देश की सेवा में गुजार देता है और सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाजसेवा में अपना योगदान देता है। मौके पर वरुण साहू, केके गुप्ता, बलराम सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, दीपक बांका, एसके सिन्हा, अनिल शर्मा, सुनील तिवारी, अमरेंद्र सिंह, संजीत सिंह, एमपी सिन्हा, आरपी सिंह, पी साहू, जेएल गुप्ता, अशोक कुमार और विशाल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...