देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच कराने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग पहुंचे। यहां उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अमर उपाध्याय से परामर्श लिया और एहतियातन कुछ जरूरी जांचें कराई। चिकित्सकों के मुताबिक, पूर्व सीएम की तबीयत सामान्य है और वह केवल नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (रूटीन चेकअप) के लिए आए थे। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद तीमारदारों और समर्थकों ने उनसे मुलाकात भी की। डॉक्टरों से परामर्श लेने और जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद वे अस्पताल से रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.