पटना, जुलाई 12 -- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी अपने पार्टी कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपेन्द्र सहनी ने कहा कि स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा एक आदर्श पुरुष थे। आजादी की लड़ाई से लेकर बिहार में शिक्षा का अलख जगाने तथा मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में बेहतर एवं यादगार काम किए। उनकी ईमानदारी और व्यक्तित्व की चर्चा आज भी सूबे के आम आवाम करते नहीं थकते हैं। आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, विजेंद्र गिरी, शोभा देवी, देवा प्रसाद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.