आगरा, नवम्बर 22 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव गणेशपुर स्थित मन्नत पैलेस में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नेता जुगेंद्र सिंह यादव व चाहत मियां ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान सभी ने सपा को मजबूत करने पर जोर दिया। संगठन के लिए सभी से मेहनत करने की बात कही। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसे। पूर्व सांसद नी भी निशाना साधा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सभी वोटर एसआईआर फार्म अवश्य भरें और सपा कार्यकर्ता भी सहयोग करें। फार्म जमा करने के बाद बीएलओ से रिसीविंग भी लें। पार्टी के वरिष्ठ नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने का कहना है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के बताए मार्ग पर चल रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी चलाई गई, स...