रांची, मई 27 -- रांची। वरीय संवाददाता एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बिंदेश्वरी दूबे के नाती शिवाशीष चौबे का हृदय गति रुकने से पिछले दिन निधन हो गया। पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि बोकारो के कसमार स्थित मुक्तिधाम में की गई। शिवाशीष चौबे के असामयिक निधन पर कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। यह जानकारी दिवंगत के भांजा सोनू तिवारी ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...