मऊ, दिसम्बर 2 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उनके पैतृक आवास घोसी स्थित दादनपुर अहिरौली आवास पर पहुंचे। सपा मुखिया के पहुंचने ही पूरा वातावरण सुधाकर सिंह अमर रहे के नारे से गंजायमान हो उठा। सपा मुखिया ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह समेत अन्य परिजनों से भेंट किया। सपा मुखिया लखनऊ से सीधे सड़क मार्ग से दिवंगत विधायक के आवास पर पहुंचे। सपा मुखिया ने दिवगंत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही परिजनों बातचीत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...