देहरादून, मई 13 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपने जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर कोश्यारी ने जिस संघर्ष, समर्पण और निष्ठा से जनसेवा की, वह सभी के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और जनसेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.