हरिद्वार, नवम्बर 30 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर योद्धा और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का बीते मंगलवार को देहांत हो गया था। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने तरुण हिमालय स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने उनके पुत्र ललित भट्ट से मुलाकात कर अपनी संवेदना भी प्रकट की। इस दौरान भाजपा नेता योगेश पांडेय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...