हैदराबाद, फरवरी 20 -- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शख्स को मृत पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में किसी तरह के राजनीतिक ऐंगल से इनकार किया है। पूर्व सीएम पर शख्स ने मेदीगड्डा बैराज के निर्माण में करप्शन का आरोप लगाया था। यह बैराज कालेश्वरम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्हें बुधवार को जयशंकर भुपालपल्ली कस्बे में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। उनकी मौत तब हुई, जब गुरुवार को ही इस मामले में अदालत में सुनवाई होनी थी। पुलिस ने इस केस की शुरुआती जांच के आधार पर किसी तरह के राजनीतिक ऐंगल से इनकार किया है। हालांकि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं है बल्कि कत्ल किया गया है। मृत पाए गए 50 साल के एन. राजलिंगमूर्ति को लेकर दावा किया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले में उन पर हमला किया गया, जिसमें वह मारे गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.