मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विंध्यधाम के तीर्थ पुरोहित व सपा के वरिष्ठ नेता विजय बाबू मिश्र ने अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए मां विंध्यवासिनी के हवन कुण्ड में विधि-विधान से हवन पूजन किए। वहीं सुबह सात बजे से मंदिर परिसर में शतचंडी का पाठ कराया गया। सपा कार्यालय पर अध्यक्ष देवी चौधरी ने केक काट कर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। जिगना संवाद के मुताबिक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कैंप कार्यालय मनाया गया। इस मौके पर सतीश मिश्रा, जैनेंद्र सिंह, सूर्यमणि यादव,सुशील सिंह डॉ. सुरेश यादव, संग्राम बिंद, रवि यादव, रविंद्र कुमार आदि रहे। चुनार संवाद के मुताबिक दरगाह मोड़ स्थित सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कुतुबुद्दीन अंसारी के आवास पर...