मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 52 जन्मदिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर सपा सांसद, पूर्व सांसद , जिलाध्यक्ष सहित अन्य सपाईयों ने केक काटा और रक्तदान कर पार्टी मुखिया के लिए ईश्वर से दीर्घायु की कामना की। साथ ही वर्ष 2027 में उप्र में दुबारा से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। स्थानीय पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। गोष्ठी में पार्टी के सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक , सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एड. ने विचार गोष्ठी में कहा कि अखिलेश यादव द्वारा किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष व आवाज बनकर देश में बड़ी लोकप्रियता हासिल की गई है। उन...