बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद की तरफ से बड़ेवन से गुरु गोविंद सिंह चौक तक लगे झूमर लाइट का उद्घाटन बुधवार को पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा और अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने लाइट का लीवर गिराकर किया। इस दौरान पूरा मार्ग दूधिया रोशनी और झूमर के लाइटों सड़क जगमगा उठा। पूर्व सांसद ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों पर लगाए गए झूमर लाइट का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। यह केवल प्रकाश व्यवस्था नहीं, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन झूमर लाइटों से न सिर्फ रात के समय रोशनी बेहतर होगी, बल्कि शहर की पहचान और आकर्षण भी बढ़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि शहर सुरक्षित, सुंदर और आधुनिक बने। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं में कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.