कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरी तिलैया। कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह से मिलने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान नवजीवन अस्पताल गिरिडीह पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनका इलाज गिरिडीह के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने उनके पुत्र व गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनके सकुशल ठीक होने की कामना की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर राम, रामलखन पासवान, मो. गलीफ, गुड्डू सिंह, मो. आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.