रांची, जुलाई 11 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। धनबाद के पूर्व सांसद सह मजदूर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर रोहिणी परियोजना में कामगारों के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में मजदूर नेता ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। शोकसभा के अवसर पर सुधीर सिंह,रंजन सिंह,विजय सिंह,जसवंत पांडेय, पयहारी भगत,मोहन पांडेय, ऋषिदेव प्रसाद, अजय प्रसाद,दिनेश्वर सिंह,अनिल कुमार सहित कई कामगार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.