जामताड़ा, जुलाई 14 -- पूर्व सांसद सह इंटक नेता स्व ददई दुबे को कांग्रेसीयों ने दी श्रद्धांजलि जामताड़ा। प्रतिनिधि श्रमिक नेता, पूर्व सांसद एवं इंटक (भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनकी स्मृति में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के कोर्ट रोड स्थित आवास पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी एवं इंटक के बैनर तले किया गया। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, इंटक नेता एवं आम नागरिक उपस्थित हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय दुबे ने की। सभी लोगों ने स्व ददई दुबे की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन र...