प्रयागराज, मार्च 12 -- पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार की मां 90 वर्षीय इंदिरा देवी के निधन पर जिला तथा शहर के प्रमुख कांग्रेसी पूर्व विधायक विजय प्रकाश, फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तलत अज़ीम मोइनुद्दीन, महेंद्र सिंह आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बुधवार दोपहर में अंतिम संस्कार से पूर्व रसूलाबाद घाट पहुंच दिवंगत इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। छोटे भाई व पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना समेत बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों की उपस्थिति में शैलेंद्र कुमार ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...