रामगढ़, जून 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां पंचायत की मुखिया नीता देवी के आकस्मिक निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता उनके हेमतपुर स्थित आवास में लगा रहा। रविवार को रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी हेमतपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीता देवी का असमय निधन सोसोकलां पंचायत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अल्प समय में ही विकास की लम्बी लकीर खींच दी थी। उन्होंने कहा कि मुखिया मृदुभाषी, सरल स्वभाव व मिलनसार प्रवृति की थी, जिसके कारण उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में काफ़ी थी। मुखिया पद पर रहते हुए उन्होंने लोगों की काफी सेवा की है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस परिवार को जनता हूं। लम्बे समय से इस परिवार ने लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि नीता देवी के पति पूर्व मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.