रांची, जनवरी 27 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ओरमांझी में मुख्य समारोह शिवाजी प्रतिभा विकास विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद ने आरटीसी आईटीआई, आरोही इंटरनेशनल स्कूल अदंदी और एसएस हाई स्कूल चकला मध्य विद्यालय में झंडा फहराया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुल्ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने ध्वज फहराया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अनुपमा देवी, सीएचसी पिस्का में उप प्रमुख रिजवान अंसारी और ओरमांझी थाना में थाना प्रभारी शशिभूषण सिंह ने तिरंगा फहराया। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शहीद अहमद अंसारी, माउंट कार्मेल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनम टो...