आरा, जून 15 -- आरा। श्रीकृष्ण चेतना समिति में रविवार को रामसकल सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में बैठक हई। बैठक में पूर्व सांसद व राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य राम अवधेश सिंह की जयंती समारोह 18 जून को मनाने के निर्णय लिया गया। रामसकल भोजपुरिया ने कहा कि स्व रामअवधेश बाबू ने आंदोलन के बदौलत मुंगेरी लाल आयोग को बिहार में लागू करवाया था और मंडल आयोग के गठन से लेकर लागू कराने तक आंदोलन किये थे। बैठक में सुदर्शन यादव, अशोक मास्टर, जितेंद मास्टर, महेंद्र गिरी मंडल, अजय यादव, सुमेश्वर यादव, जितेंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद, जगतेश्वर यादव, कन्हैया व्यास, भिखारी यादव, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, ललन सिंह, रंजन यादव, सचिता यादव, जमुना सिंह व संतोष यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.