लखनऊ, मार्च 7 -- गोमतीनगर विपुल खंड में गुरुवार रात पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पौत्र विवेक भदौरिया एक आईटी कंपनी के बाहर फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर और पिस्टल लेकर पहुंचा। दोनों हाथ से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। कर्मचारियों ने विरोध किया तो कंपनी मालिक और उनको घंटे भर बंधक बनाए रखा। पिस्टल की बट से प्रहार कर एक कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। महिला दरोगा पहुंची तो पिस्टल तान कर उसे दौड़ा लिया। इस बीच लड़खड़ा कर गिरा तो पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। गोमतीनगर पुलिस ने आईटी कंपनी के घायल कर्मचारी अमितेश श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपित विवेक भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवेक भदौरिया प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह मूल रूप से इटावा सैफई के जयप्रकाश नगर का रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.