गिरडीह, अप्रैल 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो निवासी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दिग्गज कांग्रेसी वयोवृद्ध नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन पर सोमवार को देवरी प्रखंड पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समाजसेवियों एवं अन्य राजनीतिक दल के सदस्यों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, विनय कुमार शर्मा, उस्मान अंसारी, संजू देवी, प्रखंड प्रमुख अनुपम देवी, उप प्रमुख वीणा कुमारी, दुर्गा पूजा कमेटी देवरी के जयदेव राय, सुरेन्द्र किशोर शर्मा, शक्तिदेव राय, बलदेव शर्मा, सुधीर कुमार राय, कामेश्वर शर्मा, प्रयाग राम, मिथिलेश शर्मा, सुखदेव सिंह, सदानंद राय, रामप्रकाश राय, फूलचंद हाजरा, सुखदेव हाजरा समेत झामुमो के मोजाहिद अंसारी, रघु मरांडी, माले के मुस्तकिम अंसारी, रामकिशुन ...