पटना, फरवरी 21 -- पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। गौर हो कि अनवर इसके पूर्व दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मौके पर पसमांदा समाज की राजनीति करने वाले अली अनवर ने कहा कि 2017 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। दावा किया कि जब वे जदयू के साथ थे तो 2010 में एनडीए विधायकों की संख्या 200 के पार चली गयी थी। जब वह जदयू से हट गये तो पार्टी के विधायकों की संख्या 43 पर सिमट गयी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.