लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ। संवाददाता सैरपुर थानाक्षेत्र के एक इलाके में पूर्व सहपाठी ने एक किशोरी को वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये के जेवर हड़प लिए। किशोरी के घर में शादी की तैयारी चल रही थी, उसी के लिए जेवर रखे थे। जब जेवरों की जरूरत हुई तो ब्लैकमेलिंग की घटना पता चली। इसके बाद किशोरी के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ सैरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सर्राफ की 14 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी के साथ आरोपी पढ़ता था। आरोपी का किशोरी के घर पर भी आना-जाना था। इस दौरान सहपाठी ने किशोरी की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। किसी कारणवश आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी बेटी के आरोपी से दोस्ती थी। जिसका किशोरी के पिता ने कई बार विरोध किया...