रांची, जुलाई 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़ा चांगड़ू निवासी आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के सदस्य व पूर्व शिक्षक 65 वर्षीय रासबिहारी महतो का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह सहित कई नेता उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर को बड़ा चांगड़ू सतिया स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डोमन सिंह मुंडा सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...