सीवान, मार्च 9 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नई बस्ती में बंगरा के स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद देव शरण सिंह के पुत्र पूर्व शिक्षक बलिराम सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, प्रो डॉ. जनार्दन सिंह, ई शिवशंकर सिंह, प्रो डॉ. अभय कुमार सिंह, जनसुराज के अभिषेक कुमार सिंह, दिनेश्वर प्रसाद शर्मा, नागेश कुमार सिंह, विनीत परासर, देवेंद्र दिनकर, नीरज मिश्रा, अनूप कुमार, अभिषेक राय, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, राहुल सिंह, शैलू यादव, संजय सिंह राजपूत, मनीष सिंह , ज्योत्सना, सलोनी व प्रिंसी सहित सैकड़ो लोगो उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...