प्रयागराज, जून 26 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुनीति पांडेय का गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह दिल्ली में स्वास्थ्य की रूटीन जांच कराने गई थीं। प्रो. पांडेय ने 1982 में प्रो. आरके वर्मा के निर्देशन में शोध किया। 1985 से 1995 तक पत्राचार संस्थान में सेवा दिया। इसके बाद वह इविवि में लेक्चरर हो गईं। मार्च 2024 से जून 2024 तक तीन माह विभाग अध्यक्ष रहीं। इसके बाद रिटायर हो गईं। इस बीच तकरीबन 20 विद्यार्थियों को शोध कराया और कई किताबें भी लिखी। प्रो. पांडेय मूलत: लखनऊ की रहने वाली थीं। वर्तमान में साउथ मलाका में रहती थीं। पति गोपाल कृष्ण पांडेय इंजीनियर हैं। दो बेटियां रूपल और सोनल हैं। श्याम कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.