बोकारो, अगस्त 19 -- हारू रजवार स्मारक समिति कि ओर से भूतपूर्व विधायक हारू रजवार की 102 वीं जन्म जयंती इंटर कॉलेज चंद्रा परिसर में मनाई गई। अध्यक्षता रामलाल महतो व संचालन स्मारक समिति के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। मौके पर रामलाल महतो ने कहा कि स्वर्गीय हारु रजवार की अपनी जीवन संघर्ष ही उनकी जीवन का आधार रही है। उनके संघर्ष की राजनीतिक मुल्य सदा जनता के प्रति समर्पित था। उनके सेवा समर्पण व राजनीतिक मुल्यों से ही जनता ने उन्हें काका की उपाधि दी थी। उन्होंने कहा कि रजवार के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। रजवार के बताए रास्ते पर चल कर ही चंदन कियारी, बोकारो झारखंड का सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की जा सकती है।मौके पर शान्ति राम रजवार, जगदीश रजवार, किशन रजवार, बिशु रजवार, विकास रजवार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...