औरंगाबाद, जुलाई 8 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र के भीमलीचक गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कुर्था के पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक मनोरमा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा सहित पूर्व विधायक स्व. सत्यदेव सिंह कुशवाहा के परिजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मृतक विधायक की पत्नी रेणु देवी, पुत्र सुशांत कुमार से मिल कर उन्हें सांत्वना दी।...