सुल्तानपुर, जनवरी 9 -- सुलतानपुर। चांदा थाना के मदारडीह निवासी सपा के पूर्व सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार यादव की बीती छह जुलाई को पिटाई से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सरिता यादव की तहरीर पर लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, उनके साले विवेक मिश्रा और आरोपी सुशील निषाद पर पिटाई और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में पुलिस ने सभी को क्लीनचिट दे दी थी। वादिनी सरिता ने क्लीन चिट को रद्द कर मुकदमा चलाने के लिए प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की है। एमपी - एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने आंशिक सुनवाई कर 27 जनवरी को फिर तारीख नियत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...