गया, मई 20 -- भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान लोजपा आर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गये है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी इसकी जानकारी दी। डॉ. श्यामदेव पासवान ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार प्रभारी सह सांसद अरूण भारती सहित प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...