मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल आहद राणा की जेल से रिहाई कराने में जमानत तस्दीक में फर्जीवाड़ा किया गया है। जमानत तस्दीक के कागजात पर खालापार थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाकर फर्जी कागजात के आधार पर जमानत कराई गई है। एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच कराई थी। उसके बाद थाना सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को जीएसटी टीम पर हुए हमले के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद पूर्व विधायक पर कई और मामले पुलिस ने दर्ज किए। जेल में रहते हुए जेल प्रशासन को पूर्व विधायक के पास से मोबाइल बरामद हुआ था। मोबाइल मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे अब्दुल आहाद राणा को आरोपी बनाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ...