देवरिया, दिसम्बर 13 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व विधायक स्व. नंदकिशोर की पत्नी चंपा देवी (74) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोहिया इंटर कालेज परिसर के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे और प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। बड़े बेटे जितेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, रानू सिंह, विनोद सिंह आदि ने गहरा दुःख जताया। इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह, डॉ विनय कुमार राव, सपा नेता डॉ विवेक सिंह पटेल, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह, संजय मल्ल, राजेश राव, नीरज कुमार वर्मा, परवेज आलम, कपिलदेव सिंह, अरविंद सिंह, वेदव्यास सिंह, कन्हैया सिंह, परशुराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.